उदयपुर की जावर माइन्स थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चेन स्नैचिंग और जेवरात चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे चोरी किए गए कुछ सामान भी बरामद हुए. दरअसल ये चोर चेन स्नैचिंग के साथ ही सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवरात चुराते थे. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 21 चेन लूट और चोरी की 20 वारदातें कबूल की. पुलिस पकड़े गए सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2t1WNFb
No comments:
Post a Comment