VIDEO: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पुलवामा के शहीद की पत्नी को दी सांत्वना - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 23, 2019

VIDEO: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पुलवामा के शहीद की पत्नी को दी सांत्वना

पुलवामा हमले में शहीद हुए राजसमंद के लाल नारायणलाल गुर्जर के पैतृक गांव बिनोल पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने शहीद की वीरांगना मोहिनी देवी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दीं. बिनोल के सरकारी विद्यालय में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर पहुंची वसुंधरा राजे की राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित और जिला प्रमुख प्रवेश सालवी ने अगवानी की. इसके बाद वसुंधरा राजे कार से शहीद के निवास पर पहुंची और वीरांगना से मुलाकात की. पूर्व सीएम ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद शहीद की छवि पर पुष्पांजली अर्पित की. यहां कुछ देर ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद राजे ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और भाजपा के सभी कार्यकर्ता शहीद के परिवार के साथ हैं. उन्होंने कहा कि शहीद का परिवार खुद को अकेला नहीं समझे. राजे ने परिवार को विश्वास दिलाया कि उनकी ओर से हर संभव मदद की जाएगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ErG0ly

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages