सवाईमाधोपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने स्किल डेवलपमेंट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुआ अधिकारी राज कुमार मलिक 38 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. स्किल डेवलपमेंट अधिकारी की गिरफ्तारी इंद्रा मैदान पर चल रहे उद्योग मेले के दौरान की गई. मिली जानकारी के अनुसार जब रिश्वत ले रहे अधिकारी को पता चला कि वह एसीबी की टीम की नजर में है तब वह वहां से भागने लगा. लेकिन एसीबी टीम के अधिकारियों ने दौड़ते हुए उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IwZ9Xg
No comments:
Post a Comment