सीकर जिले के अजीतगढ़ के जुगराजपुरा मोड़ पर देर रात व्यापारी रामसिंह की गोली मारकर हत्या कर तीन लाख रुपए लूट लिए गए, उस मामले में अभी तक बदमाशों का कोइ सुराग नहीं लगा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने म्रृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया. व्यापारी का शव लेने से इनकार करते हुए अजीतगढ़ के बाजार बंद कर दिए. हंगामा बढ़ता देख नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया. साथ ही बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2E8DmAM
No comments:
Post a Comment