पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को स्कूली छात्राओं से कराया सम्मानित - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 13, 2019

पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को स्कूली छात्राओं से कराया सम्मानित

झुंझुनूं के नवलगढ़ मेंं पुलिस का एक अलग अंदाज देखने को मिला. सीआई महावीरसिंह राठौड़ की पहल पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जागरूक करने के लिए एक अनूठा अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को प्रमाण- पत्र दिला कर सम्मानित किया गया. इस प्रमाण पत्र पर लिखा है, श्रीमान आपके द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाडऩे मेंं और आम रास्तों पर आवागमन अवरुद्ध करने मेंं विशेष योगदान दिया जा रहा है, इसलिए आपको धन्यवाद दिया जाता है. पुलिस थाने के पास से यह अभियान शुरू किया गया, जो मुख्य बाजार होते हुए पोदार गेट तक चला. सीआई महावीरसिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस व ट्रैफिक पुलिस से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. चार दिन से पुलिस दुकानदारों को समझाने मेंं लगी हुई है. आज स्कूली छात्राओं व स्काउट्स गाइड को साथ लेकर यह अभियान शुरू किया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UVaP7y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages