वस्त्रनगरी भीलवाड़ा को ज्योतिष नगरी भी कहा जाता है . 16 फरवरी को यहां अन्तरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से नामी-गिरामी ज्योतिषी चर्चा करेंगे. इस दौरान ज्योतिषी देश और राजनीति के बारे में भी कई भविष्यवाणियां करेंगे. अन्तरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता और सम्मेलन के आयोजक पं.सीताराम त्रिपाठी ने कहा कि शनिवार 16 फरवरी को नगर परिषद् स्थित टाउन हॉल में अन्तरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसका उद्घाटन भारत और नेपाल के ध्वज और शंखनाद व राष्ट्रगान के बीच होगा. इस सम्मेलन में भारत के 22 राज्यों से जाने-माने ज्योतिषियों के साथ ही नेपाल से कपिल वोल्गा रसिया, पं.प्रकाश भट्टराई, डॉ.भुवनेश्वर, पं.प्रेमानन्द शास्त्री, पं.उमाकान्त, पं.अनुभव, दुबई से एस्टो दादाजी और अमेरिका से पं.के.सी.शर्मा शामिल होंगे. इस सम्मेलन में सुबह से शाम 4 बजे तक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. जिसमें हिन्दू धर्म, 2019 लोकसभा चुनाव में किसी की सरकार बनेगी, राममंदिर निर्माण और देश की आर्थिक, राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2V1WdTE
No comments:
Post a Comment