उदयपुर के गोगुंदा में पकड़ा गया एक करोड़ का डोडा चूरा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 17, 2019

उदयपुर के गोगुंदा में पकड़ा गया एक करोड़ का डोडा चूरा

उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने शुक्रवार को नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ी सफलता पाई. पांच वर्षों में हुई इस सबसे बड़ी कार्रवाई में 841 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में उपयोग आ रही एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है. गोगुंदा थाना पुलिस को मुखबिर से डोडा चूरा की तस्करी की जानकारी मिली थी. ऐसे में पुलिस ने नाकाबंदी कर तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया. इस दौरान चालक नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया और बाद में गाड़ी को हाईवे पर छोड़ गया. पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें से 841 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसका अन्तरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य आंका जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2EbVARR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages