प्रदेश में बेकाबू होते स्वाइन फ्लू के कहर के बीच उदयपुर में भी गुरुवार को 7 नए पॉजिटीव रोगी सामने आए. पॉजिटीव आए रोगियों में 6 उदयपुर और 1 रोगी भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है. संभाग के सबसे बड़े एमबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के भर्ती 10 रोगियों का इलाज जारी है. अस्पताल प्रशासन स्वाइन फ्लू को लेकर हर तरह से एहतियात बरत रहा है. आपको बता दें कि बीते 17 दिनों में अब तक उदयपुर संभाग में 80 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के रोगी सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले एक सप्ताह में 8 लोग दम तोड़ चुके हैं. (उदयपुर से सतीश की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Di8LQQ
No comments:
Post a Comment