अजमेर रोडवेज बस स्टैंड के सामने से यात्रियों को लोक परिवहन की बसों में बैठाने को लेकर गुरुवार को रोडवेज कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और लोक परिवहन बसों में बैठी सवारियों को नीचे उतारा गया. रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद लोक परिवहन के मालिक उन बसों को रोडवेज स्टेशन के सामने खड़ी रखते हैं और रोडवेज की सवारियों को जबरन बैठाते हैं. कर्मचारियों ने कहा कि लोक परिवहन की वजह से रोडवेज को यात्रियों का भार नहीं मिलता जिससे उनको घाटा उठाना पड़ता है. इस मामले को लेकर कर्मचारियों और लोक परिवहन के ड्राइवरों के बीच कहासुनी भी हुई जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TZu53b
No comments:
Post a Comment