किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए सौगात लेकर आएगा नया साल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए सौगात लेकर आएगा नया साल

अजमेर संभाग के किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए 2019 शुभकारी साबित होगा. किशनगढ़ एयरपोर्ट से राज्य में देशभर के लिए कई नई उड़ानें शुरू होने की प्रबल संभावना है. वर्तमान में किशनगढ़ एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की किशनगढ़ से दिल्ली के बीच फ्लाइट है. इसमें अच्छा यात्री भार मिलने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उत्साहित है और यही कारण है कि प्राधिकरण ने उड़ान- 3 योजना रीजनल कनेक्टिविटी योजना में किशनगढ़ एयरपोर्ट को शामिल कर नए वर्ष की उम्मीदें जगा दी है.उड़ान दो योजना में किशनगढ़ के जुड़ने से ही दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी. उड़ान 3 में प्राधिकरण ने सभी बड़ी एयरलाइंस से किशनगढ़ एयरपोर्ट से सभी प्रमुख महानगरों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं . इस योजना में प्राधिकरण ने किशनगढ़ के साथ और शहरों को भी जोड़ा है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो किशनगढ़ एयरपोर्ट वर्ष 2019 से कई शहरों के लिए नियमित उड़ाने प्रारंभ होने का रास्ता साफ हो सकता है . (रिपोर्ट- अभिजीत)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2R3vt7I

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages