मंत्री रमेश मीणा का मंडरायल और करणपुर क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

मंत्री रमेश मीणा का मंडरायल और करणपुर क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

सपोटरा के विधायक और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा तीसरे दिन भी करौली क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान सोमवार को मीणा ने मंडरायलऔर करणपुर क्षेत्र का दौरा किया. दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मीणा का जगह- जगह स्वागत किया. ग्रामीणों को मंत्री रमेश मीणा ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. साथ ही रसद वितरण में आने वाली समस्याओं व भ्रष्टाचार को मिटाने का भी आश्वासन दिया. करौली से मंडरायल और करणपुर जाते समय करौली में लज्जाराम वर्मा व हाजी रुखसार अहमद ने साफा माला पहना कर स्वागत किया. मंडरायल जाते समय लांगरा, गढ़ी, भीकमपुरा, चौधरीपुरा मोड़ सहित दर्जनों गांव में स्वागत किया गया. दौरे के दौरान सैकड़ों समर्थक और कांग्रेसी वाहनों में सवार होकर काफिले के रूप में साथ रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BXnzlY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages