राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र की परिजात गैलरी में पेंटिंग एग्जीबिशन लगाई गई. नार्यास्तु दर्पण नाम से लगी इस प्रदर्शनी में ग्रामीण परिवेश में नारी के सौंन्दर्य और भाव को कैनवास पर उकेरा गया है. अलग-अलग पेंटिंग्स में मोर, घोड़ा, चूल्हा, जैसी चीजों को सौन्दर्य से जोड़ने का कलाकार का एक सफल प्रयास भी दिखाई दिया. एग्जीबिशन में देशी-विदेशी दर्शकों ने सुबह से ही यहां गैलरी में आकर अपना कलाप्रेम दर्शाया और कलाकार रामखिलाड़ी की जमकर तारीफ की. रामखिलाड़ी ग्रामीण परिवेश में पले- बढे़ हैं और किसान पुत्र हैं जो अपनी कूंची के दम पर राजधानी में अपनी पहचान बना पाए हैं. ( रिपोर्ट- भंवर पुष्पेंद्र)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QySPgG
No comments:
Post a Comment