अरथूना-माही महोत्सव के तहत हुआ बर्ड फेस्टिवल का आयोजन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 9, 2019

अरथूना-माही महोत्सव के तहत हुआ बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

अरथूना-माही महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कुपड़ा तालाब पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया. बर्ड फेस्टिवल में जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के कर्मियों के कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने बर्ड फेस्टिवल का पूरा लुत्फ़ उठाया. कलेक्टर आशीष गुप्ता ने दूरबीन के माध्यम से तालाब में झुंड में विचरण कर पक्षियों को देखा. इस तरह का आयोजन देखकर कलेक्टर आशीष गुप्ता काफी खुश दिखाई दिए और तरह-तरह के पक्षियों को देखा. पक्षी विशेषज्ञों ने कलेक्टर आशीष गुप्ता के अलावा स्कूली बच्चों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम स्थल के पास ही विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर क्वीज व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया. (रिपोर्ट- आशुतोष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VHijfF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages