सिरोही में जहर लगा मृत मवेशी खाने से एक पैंथर को मौत हो गई. वन विभाग ने पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका दाह संस्कार किया. इस मामले में वन विभाग ने दो पशुपालकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मवेशियों पर पैंथर के हमले से परेशान होकर दोनों पशुपालकों ने एक मरी हुई बकरी के शरीर पर ट्राइसेल जहर लगाकर जंगल में फेंक दिया था. वन विभाग के कर्मचारी राजल-डावेला वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. मृत जानवर की बदबू आने पर अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलने पर वन अधिकारी तेजाराम राठौड़ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद संदेह होने पर मोटाल निवासी गणेशराम और रावताराम के यहां दबिश दी. उनके घर से 50 एमएल ट्राइसेल जहर बरामद हुआ. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों ने मृत मवेशी पर जहर लगाकर पैंथर को मारने की बात कबूल कर ली. (रिपोर्ट- शरद)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FBGuX5
No comments:
Post a Comment