रेतीले बाड़मेर का पानी से दुश्मन जैसा नाता रहा है लेकिन बदली परिस्थितियों में पानी की यहां अच्छी आवक हुई है. ऐसे में वन विभाग बड़े स्तर पर पहली बार पानी की दुनिया के परिंदों की गणना कर रहा है. जिले के 50 तालाबों पर सोमवार से ही पक्षियों की गणना की जा रही है. यह गणना 19 जनवरी तक चलेगी. बाड़मेर के वन विभाग उप वन संरक्षक विक्रम केशरी प्रधान ने बताया कि गणना के दौरान ग्रेटर फ्लेमिंगो, रुडी शेल डक, नॉर्थरन शोवलर, ग्रेट वाइट पेलिकन, पोएड आवोसेट, जैसे पक्षी मिले हैं. प्रधान के मुताबित इस वर्ष कम वर्षा के बावजूद जलाशयों में इतनी अधिक संख्या में पक्षियों का मिलना बाड़मेर जिले की पक्षियों की विविधता को दर्शाता है. वन विभाग पक्षियों की इस गणना के साथ पक्षी प्रेमियों को बर्ड वाचिंग भी करवाएगा. रेत का दरिया कहे जाने वाले बाड़मेर में पानी के दुर्लभ परिंदों का मिलना एक सुखद अनुभूति है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VVEvCD
No comments:
Post a Comment