राजस्थान यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 73 वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया. समारोह के दौरान छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं गिनाईं और समारोह के बाद कुलपति की गाड़ी का घेराव कर देर तक नारेबाजी की. तय समय से देरी से शुरू हुए कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और कुलपति आर के कोठारी मौजूद रहे. समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि वे राजस्थान यूनिवर्सिटी के शोध और शैक्षिक कार्यों के सुधार के लिए पहल करेंगे. साथ ही यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती और स्टूडेंट्स की समस्या की भी समीक्षा करेंगे और फिर उन समस्याओं को दूर करेंगे. कुलपति आर के कोठारी ने विश्वविद्यालय में किए गए नवाचारों को गिनाया. इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की नई लाइब्रेरी नए सत्र से पहले उपलब्ध हो जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QwQqTB
No comments:
Post a Comment