किसान आत्महत्या के मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 9, 2019

किसान आत्महत्या के मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजसमंद के कांकरोली थानाक्षेत्र के पीपली अहिरान गांव में बैंगन की फसल बर्बाद होने से व्यथित किसान ने आत्महत्या कर ली थी. उस मामले में प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक किरण माहेश्वरी के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. नियमों को ताक पर रखकर माहेश्वरी सैंकडों ग्रामीणों को लेकर कलेक्टर के चेंम्बर तक पहुंच गईं, जबकि दरवाजे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने केवल पांच लोगोंं को अन्दर जाने की बात कही. जिद पर आमदा माहेश्वरी ने सभी को अन्दर ले जाने की बात कही. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक लेहरुलाल कीर गरीब किसान था और खेती से अपने परिवार का गुजर-बसर करता था. पाले से फसल के खराब होने के कारण उसने खेत पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि आत्महत्या मुआवजे की श्रेणी में नहीं है. (रिपोर्ट- तरुण)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VDgxfj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages