व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाने के लिए विरोध प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 5, 2019

व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाने के लिए विरोध प्रदर्शन

उदयपुर मे जिला कलेक्ट्रेट के राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान करीब 200 से अधिक छात्रों ने व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की. अपनी मांगो के साथ प्रदर्शन करते हुए इन छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि हाल ही में 2 नवम्बर को द्वितीय श्रेणी परीक्षा समाप्त हुई है और इसी परीक्षा के 80 फीसदी अभ्यर्थी व्याख्याता की परीक्षा भी देंगे. ऐसे मे 15 से 23 जनवरी तक होने वाली व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं बचेगा. अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा की तिथि को 2 महीने आगे बढ़ाया जाए जिससे कि वे इस परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर सकें. अभ्यर्थियो ने यह भी कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आने वाले समय मे भूख हड़ताल करेंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2C3V9XQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages