चिकित्सा एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री रघु शर्मा पुष्कर पहुंचे, जहां उन्होंने जगत पिता ब्रम्हा के दर्शन किए. इससे पूर्व सरोवर के गौ घाट पर सरोवर की पूजा अर्चना की. इस दौरान उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री साथ रहीं. शर्मा के पुष्कर आगमन पर पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गौ घाट पर माल्यार्पण कर स्वागत किया. शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महकमे की स्थिति बड़ी दयनीय है, जिसमें जल्द से जल्द सुधार किया जाएगा. उन्होंने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस बीमारी से न घबराएं, यह लाइलाज बीमारी नहीं है ,यह मौसमी बीमारी है. इसके लक्षण पाने पर अपने निकटवर्ती चिकित्सालय में समय पर जांच करा लें. उन्होंने कहा कि अजमेर जिले के सभी चिकित्सा केंद्रों पद खाली पड़े पद भरे जाएं और चिकित्सालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VuFF80
No comments:
Post a Comment