हिण्डौन सिटी में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों ने निकाली रैली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

हिण्डौन सिटी में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों ने निकाली रैली

करौली जिले के हिण्डौन सिटी में लोगोंं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों की ओर से दो अलग-अलग रैलियां निकाली गईं. एक रैली को नगर परिषद सभापति अरविन्द जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दूसरी रैली को नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना ने हरी झंडी दिखाई. हिण्डौन के अभय विद्या मंदिर स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के समापन अवसर पर स्कूल के बच्चों ने हिण्डौन नगर परिषद से एसडीएम कोर्ट तक रैली निकालकर लोगोंं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. आने वाले दिनों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में हिण्डौन को उच्च पायदान में शामिल कराने लिए नगर परिषद हिण्डौन के सौजन्य से स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकाली गई. हिण्डौन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई रैली को नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SCXtfg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages