बेरोजगारों व छात्रों का भी बन रहा महागठबंधन, 7 फरवरी को होगा प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

बेरोजगारों व छात्रों का भी बन रहा महागठबंधन, 7 फरवरी को होगा प्रदर्शन

मोदी सरकार को घेरने के लिए एक ओर विपक्षी दल महागठबंधन तैयार करने में जुटे हैं दूसरी ओर बेरोजगारों और स्टूडेण्ट्स के स्तर पर भी महागठबंधन आकार ले रहा है. सात फरवरी को दिल्ली में बेरोजगारों और छात्रों की ओर से सरकार के खिलाफ यंग इंडिया अधिकार मार्च निकाला जाएगा. लाल किले से संसद तक होने वाले अधिकार मार्च में देश भर से संगठन शामिल होंगे. भाजपा और एबीवीपी के खिलाफ विचारधारा रखने वाले संगठन इस महागठबंधन में साथ आए हैं. शिक्षा और रोजगार की प्रमुख मांगों को लेकर यह मार्च निकाला जाएगा. जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष एन सांई बालाजी और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर वादाखिलाफी और जुमलेबाजी का आरोप लगाया. दोनों ने कहा कि महानगरों को छोड़ दें तो युवाओं को प्राइवेट जॉब्स में 10 हजार रुपये से ज्यादा वेतन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि या तो सरकार युवाओं को रोजगार दे या फिर 18 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दे. (रिपोर्ट- दिनेश शर्मा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ACSMet

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages