भरतपुर के एसपी हैदर अली जैदी ने पदभार ग्रहण करने के बाद शहर के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया. एसपी जैदी ने मथुरा गेट थाना, कोतवाली और अटलबंद थाना पहुंचकर कानून -व्यवस्था की जानकारी ली. एसपी ने स्टाफ से अपराधों की प्रकृति और उनके ग्राफ के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने पेंडिंग मुकदमों का तेजी से निस्तारण करने और माल खाने में पड़े माल का डिस्पोजल करने के निर्देश दिए. जैदी ने गश्त व्यवस्था को पुख्ता बनाने और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने के भी निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने शहर के बाजार का भी जायजा लिया और शहर में आड़े- तिरछे खड़े वाहनों व ठेलियों से बाधित हो रही यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई. इसके साथ ही सभी थाना अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. इस दौरान एसपी हैदर अली जैदी का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस मौके पर एडिशनल एसपी सुरेश खींची, सीओ हवा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2D476yj
No comments:
Post a Comment