जयपुर का साइकिलिंग वेलोड्रोम 25 साल बाद हुआ खेल प्रेमियों से गुलजार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 11, 2019

जयपुर का साइकिलिंग वेलोड्रोम 25 साल बाद हुआ खेल प्रेमियों से गुलजार

राजधानी जयपुर का एसएमएस स्टेडियम स्थित साइकिलिंग वेलोड्रोम करीब 25 बरसों से उजाड़ पड़ा था लेकिन अब खेल प्रेमियों से गुलजार हो गया है. अब सैकड़ों साइकिलिस्ट यहां अभ्यास के लिए आने लगे हैं. करोड़ों की लागत से साल 1993 में बने इस वेलोड्रोम पर अब पहली बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेल जा रहे हैं. जयपुर में जल्द ही साइकिलिंग की राष्ट्रीय अकादमी भी बनने वाली है. अब राजस्थान साइकिलिंग एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन के बाद संघ अपने वजूद में आया है. लिहाजा, राजधानी में साइकिलिंग को बढ़ावा दिए जाने के प्रयास जोर-शोर से किए जा रहे हैं. इस स्टेडियम पर इन दिनों साइकिलिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं. आने वाले दिनों में यहां पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी. अब यह वेलोड्रोम जयपुर के ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के खिलाड़ियों के काम आने लगा है. राजस्थान साइकिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अपने पैसों से इस वेलोड्रोम को रिनोवेट करवाकर उन्होंने इसे खेलने के लायक बनाया है, जिसे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी स्वीकृत किया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TGc0H5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages