अलवर जिले के शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चल रहे अवैध शराब के कारखानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दबिश देकर शराब बनाने की दर्जनों भट्ठियां तोड़कर हजारों लीटर वाश नष्ट की और 21 लोगों को गिरफ्तार किया. एडिशनल एसपी भिवाड़ी धर्मेंद्र दवे और सीओ भिवाड़ी अर्जुन सिंह के निर्देश पर शेखपुर अहीर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में अलवर पुलिस लाइन के अतिरिक्त जाप्ते के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए पालपुर, हमीरका, खरखड़ा, नवीनगर सहित अन्य गांवों में दबिश दी गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CpFe64
No comments:
Post a Comment