जैसलमेर से अब रविवार को भी हवाई सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा. इससे पहले रविवार को हवाई सेवाओं का संचालन बंद था लेकिन अब 20 जनवरी से हर दिन जयपुर, दिल्ली व मुम्बई की फ्लाइट मिलेगी. इससे स्थानीय यात्रियों के साथ- साथ सैलानियों को भी फायदा होगा. अब तक जैसलमेर एयरपोर्ट से हफ्ते में छह दिन ही विमान सेवा उपलब्ध थी लेकिन अब जयपुर, दिल्ली व मुम्बई के लिए रविवार को भी फ्लाइट रहेगी. विमान सेवा का यह बदलाव अहमदाबाद व सूरत के लिए नहीं है. फिलहाल अहमदाबाद के लिए दिन में दो फ्लाइट हैं जबकि सूरत के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट है. ये तीनों फ्लाइट सप्ताह में छह दिन ही उपलब्ध रहेंगी. रविवार को फ्लाइट नहीं होगी. एयरपोर्ट निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया की बदलाव केवल जयपुर, दिल्ली व मुम्बई के लिए हुआ है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RsOzo1
No comments:
Post a Comment