अजमेर के किशनगढ़ शहर के पास नेशनल हाईवे- 79 पर ट्रेलर और यात्री बस की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए. घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया. ट्रेलर में भारी भरकम मशीन लदी थी और अचानक बस के आगे आ जाने से ड्राइवर घबरा गया और यह हादसा हो गया. बताया गया कि बस प्रयागराज कुंभ से वापस निम्बाहेड़ा लौट रही थी . फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है . (रिपोर्ट- अभिजीत)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FHjF4j
No comments:
Post a Comment