बिजली कनेक्शन के बदले किसान से मांगे थे 20 हजार रुपए, जेईएन समेत 3 सस्पेंड - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 18, 2019

बिजली कनेक्शन के बदले किसान से मांगे थे 20 हजार रुपए, जेईएन समेत 3 सस्पेंड

चूरू जिले की सादुलपुर तहसील में एक किसान से बिजली के कृषि कनेक्शन की एवज में 20 हजार रुपए मांगने की शिकायत मामले में गुरुवार को बिजली विभाग के तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है. जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एमडी के आदेश पर सादुलपुर ग्रामीण सब डिविजन के जेईएन रोहित कंवल, एएओ रामकृष्ण व स्टोर कीपर कृष्ण मोहन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. गत दिनों सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया ने विभाग के औचक निरीक्षण किया था. उसी दौरान एक किसान ने आरोप लगाया था कि उसका कृषि कनेक्शन करने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग इन लोगों ने की थी. विभागीय जांच में मामले को सही पाए जाने के बाद कृषि कनेक्शन में लापरवाही बरते जाने पर तीनों को सस्पेंड कर दिया गया. जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एसई एन सी मीणा ने बताया कि एमडी के आदेश पर सचिव ने आदेश जारी कर तीनों को सस्पेंड किया गया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FyWVUK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages