VIDEO: झुंझुनूं में मतदानकर्मियों ने खराब खाने को लेकर किया हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 1, 2018

VIDEO: झुंझुनूं में मतदानकर्मियों ने खराब खाने को लेकर किया हंगामा

झुंझुनूं में विधानसभा चुनावों के लिए लगाए गए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण में कर्मचारियों को खराब भोजन परोसा जा रहा है. लगातार दूसरे दिन ऐसी शिकायत मिलने के बाद एडीएम राजेंद्र अग्रवाल ने इस पर कार्रवाई की और तुरंत मौके पर चिकित्सा विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाकर सैंपल भरवाए गए. गुरुवार को कर्मचारियों को दोपहर का भोजन दिया जाना था. जब कर्मचारियों को भोजन के पैकेट दिए गए तो उसमें से बदबू आ रही थी. जिससे कर्मचारियों ने न केवल हंगामा किया बल्कि उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की. मौके पर एडीएम राजेंद्र अग्रवाल पहुंचे तो काफी पैकेट्स से बदबू आ रही थी. इसके बाद मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेशकुमार को बुलाकर सैंपल भरवाए गए. अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रशिक्षण का अंतिम और चौथा दिन है. इसलिए अच्छी भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TX4RmK

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages