विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़़ में शुक्रवार को दिव्यांगजनों की विशाल रैली और दिव्यांगजन काॅनक्लेव का आयोजन किया गया. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार युवा और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए कलेक्ट्रेट चौराहा से जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिव्यांगजनों की एक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. रैली में जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र से आने वाले सैकड़ों दिव्यांगजनों भाग लिया. दिव्यांगों में मूक-बधिर, दृष्टि बाधित, मानसिक विमंदित, अस्थि विकृति से संबंधित विभिन्न श्रेणियोें के दिव्यांग शामिल हुए. रैली में शामिल ये दिव्यांग व्हील चेयर, वाकर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, बैटरी चलित ट्राइसाइकिल आदि साधनों के जरिए चुनाव में भागीदारी के लिए अपना उत्साह प्रदर्शित करते नजर आए. (रिपोर्ट- पीयूष मुंदरा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ACzzJd
No comments:
Post a Comment