गोविंद डोटासरा और राजेंद्र पारिक से गले मिलकर रो पड़े हाकम अली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 13, 2018

गोविंद डोटासरा और राजेंद्र पारिक से गले मिलकर रो पड़े हाकम अली

सीकर में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद कई भावुक कर देने वाले पल भी देखने को मिले. फतेहपुर शेखावाटी से नवनिर्वाचित विधायक हाकम अली अपनी जीत पर खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए और लक्ष्मणगढ़ से तीसरी बार विधायक बने कांग्रेस के विधायक गोविंद डोटासरा और सीकर से नव निर्वाचित विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र पारिक के गले मिल कर रो पड़े. गौरतलब है कि फतेहपुर शेखावाटी से नव निर्वाचित विधायक हाकम अली कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे भंवरु खां के भाई हैं और भंवरु खां के निधन के बाद कांग्रेस ने उन्हें फतेहपुर शेखावाटी से चुनाव में उतारा था. अपनी जीत से उत्साहित हाकम अली ने कहा कि वे फतेहपुर की जनता को साथ लेकर अब विकास की नई इबारत लिखेंगे. वही राजेंद्र पारीक ने अपनी जीत पर सीकर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सीकर जिला मुख्यालय पर जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की रहेगी .

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RQmYt8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages