प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बसपा के 6 प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए हैं. बुधवार को बसपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के विजयी विधायकों की बैठक हुई. साथ ही पार्टी की ओर से उनका सम्मान भी किया गया. पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली और प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल समेत अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद रहे. बहुजन समाज पार्टी ने पूर्वी राजस्थान में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. करौली से जहां पार्टी के लाखन सिंह चुनाव जीते हैं , वहीं नगर से वाजिब अली, नदबई से जोगिन्दर सिंह अवाना, तिजारा से संदीप कुमार, किशनगढ़बास से दीपचन्द खैरिया और उदयपुरवाटी से पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा विजयी रहे हैं. पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और मेहनत की बदौलत पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. (रिपोर्ट- दिनेश शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QtreCf
No comments:
Post a Comment