मंडी में इतना आ गया धान कि बंद करनी पड़ी खरीद-फरोख्त - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 5, 2018

मंडी में इतना आ गया धान कि बंद करनी पड़ी खरीद-फरोख्त

कोटा की भामाशाह कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है. बिकने के लिए लगातार धानआने से मंडी से व्यापारी खरीदा हुआ माल समय पर उठान नहीं कर पा रहे हैं. सोमवार को मंडी में 1 लाख 70 हजार बोरी से ज्यादा धान बिकने आया. मंडी बिकने आए धान में से 70 फीसदी धान पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से आया है. इस कारण भामाशाह मंडी जाम हो गई. किसानों के ट्रैक्टर व ट्रॉली जाम में फंस गए. व्यवस्था को सुचारू करने के लिए व्यापारियों की ओर से की गई डिमांड पर कृषि उपज मंडी समिति ने मंडी में मंगलवार को जिंस की खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए मंडी को एक दिन के लिए बंद रखा है. इन दिनों मंडी में किसानों को धान का अच्छा भाव मिल रहा है लेकिन किसान जाम के हालात से परेशान हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PkDRtU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages