बायतु में सिद्धू ने पीएम मोदी और सीएम राजे पर साधा निशाना - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 5, 2018

बायतु में सिद्धू ने पीएम मोदी और सीएम राजे पर साधा निशाना

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के आखिरी घंटों में कांग्रेस व भाजपा सहित सभी दल अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार कर अपने पक्ष में चुनावी सभाएं करवा रहे हैं. इसी दौर में बाड़मेर जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कद्दावर जाट नेता हरीश चौधरी के समर्थन में क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू सभा करने के लिए बायतु विधानसभा के गांव में पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान सिद्धू ने मोदी और वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश को मोदी ने 1 तरीके से खोखला कर दिया है. सिद्धू ने इस दौरान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार राजस्थान राज्य में कांग्रेस सरकार बना रही है. यहां के लोगों में उत्साह देखकर लगता है कि यह विधानसभा की जीत सबसे बड़ी जीत होगी. कांग्रेस राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव जीतने के बाद जीत का छक्का 2019 में लोकसभा चुनाव में मारेगी और राहुल गांधी लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराएंगे. (रिपोर्ट- प्रेमदान)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zHO4vD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages