निर्वाचन विभाग की ओर से गुरुवार को अधिकतम वोटिंग के लिए मतदाताओं के जागरूक करने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया. सुबह जवाहर सर्किल पर उप मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद पारीक ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस बाइक रैली के माध्यम से निर्वाचन विभाग ने ज्यादा से ज्यादा मतदान का संदेश दिया. रैली जवाहर सर्किल से शुरू होकर बीटू बाईपास, न्यू सांगानेर रोड, वैशाली नगर, विद्याधर नगर, कलेक्ट्रेट सर्किल, एमआई रोड, जौहरी बाजार होते हुए जलमहल पहुंची. इस मौके पर सभी बाइक राइडर्स ने लेट्स वोट राजस्थान के नारे के साथ शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की. (रिपोर्ट- बीके शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zKkPZa
No comments:
Post a Comment