दौसा में महिलाओं ने पहले किया सत्संग फिर ली मतदान करने की शपथ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 7, 2018

दौसा में महिलाओं ने पहले किया सत्संग फिर ली मतदान करने की शपथ

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे से मतदान होगा. मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है लेकिन गुरुवार को दौसा की मारुति कॉलोनी में महिलाओं ने एक सार्थक पहल करते हुए बिना सरकारी कार्यक्रम के ही मतदान के प्रति जागरूकता दिखाई. कॉलोनी की महिलाएं एकत्रित हुईं और सत्संग किया. इस सत्संग में भगवान के भजनों पर नाच गान करने के बाद महिलाओं ने सामूहिक शपथ ली और कल यानी 7 दिसंबर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का निर्णय लिया. इस दौरान महिलाओं ने परिवार, आस-पड़ोस या इष्ट मित्रों में वोटिंग के पात्र मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक ले जाने की शपथ ली. (रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Pq0ME3

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages