भरतपुर - मथुरा मेगा हाई वे पर गुरुवार को कोहरे ने जमकर कहर बरपाया. कोहरे के कारण दो लोगों की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मथुरा रोड पर धोरमुई ऑयल डिपो के पास तेज रफ्तार में आ रहे एक टैंकर ने आगे जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर आए और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल कर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. चार को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया लेकिन उनमें से दो की हालत बिगड़ने पर उन्हेंं जयपुर के लिए रेफर कर दिया . बताया जा रहा है कि यह सभी लोग डीग की तरफ के रहने वाले हैं . (रिपोर्ट- शिवकुमार वशिष्ठ)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LexxDK
No comments:
Post a Comment