भरतपुर में धुंध और ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 14, 2018

भरतपुर में धुंध और ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

भरतपुर में गुरुवार को ठंड और कोहरे का कोहराम सुबह से ही शुरू हो गया . कोहरे और ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया . सुबह से ही चारोओर धुंध- धुंध दिखाई देने लगी . कोहरे की वजह से लोगों को अपने वाहनों को धामी गति से चलाने पर मजबूर होना पड़ा . ठंडी हवा चलने की वजह से ठंड का असर बढ़ गया और ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेना ही मुनासिव समझा . कड़कड़ाती ठंड की वजह से लोग मजबूरी में ही गर्म कपड़े पहन कर अपने घर से बाहर निकले. सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा . ठंड और कोहरे की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है हालांकि दोपहर बाद सूर्य नारायण के दर्शन हो गए तो लोगों ने राहत की सांस ली और धूप में बैठकर शरीर को गर्मी देने का प्रयास किया. (रिपोर्टः शिवकुमार वशिष्ठ)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CcnPPq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages