VIDEO: बीकानेर की सड़कों पर उतरे साइकिलिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 14, 2018

VIDEO: बीकानेर की सड़कों पर उतरे साइकिलिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी

राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को 13वीं यूएसआईसी वर्ल्ड रेलवे साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ नाल रोड पर किया गया. नाल रोड NH-11 पर हो रही 40 किलोमीटर की चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारत सहित डेनमार्क, फ्रांस, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, नार्वे की रेलवे की टीमें भाग ले रही हैं. यूपी रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, रेलवे स्पोर्ट बोर्ड के बीआर चौधरी के साथ मंडल रेल प्रबंधक एके दुबे ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया. 40 किलोमीटर की इस टीम टाइम ट्रायल में पहले स्थान पर फ्रांस, दूसरे स्थान पर भारत और तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड की टीम रही. मंडल रेल प्रबंधक एके दुबे ने बताया कि वर्ल्ड रेलवे साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार बीकानेर में हो रहा है और दूसरे दिन 100 किलोमीटर और 15 नवंबर को 20 किलोमीटर की रोड रेस में प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2T7gPdb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages