VIDEO- राजस्थान: BJP की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम नहीं - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 14, 2018

VIDEO- राजस्थान: BJP की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम नहीं

राजस्थान में BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नेता का नाम नहीं होने पर खुद पार्टी में सवाल उठ गए. वहां BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसकी शिकायत करते हुए PM और पार्टी अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी. जिसमें टिकट बंटवारे में मुस्लिम समुदाय को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया गया. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने राजस्थान में हिन्दू मुस्लिम भाईचारे का दावा करते हुए पार्टी से मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की मांग की. उधर BJP के कुछ नेताओें ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने के फैसले को जायज ठहराया।. BJP की पहली लिस्ट में पार्टी के मौजूदा मुस्लिम MLA हबीबुर्रहमान का टिकट कट गया. अब चर्चा है कि नागौर के MLA हबीबुर्रहमान कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. वहीं दूसरे विधायक और मंत्री यूनुस खान के टिकट पर भी सस्पेंस है, जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया. BJP के बड़े नेताओं ने मुस्लिम उम्मीदवारों के मुद्दे पर बात नहीं की. लेकिन चर्चा है कि BJP राजस्थान में हिन्दू कार्ड खेलने की तैयारी में है और वहां भी यूपी की तरह किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने की रणनीति है. देखें रिपोर्ट.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2DBQT4P

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages