VIDEO: कांग्रेस सत्ता में आई तो नहीं बंद होगी जनहित से जुड़ी कोई जरूरी योजना: गहलोत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 30, 2018

VIDEO: कांग्रेस सत्ता में आई तो नहीं बंद होगी जनहित से जुड़ी कोई जरूरी योजना: गहलोत

राजस्‍थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को राजसमंद के दौरे पर रहे. इस मौके पर उन्होंने कांकरोली के बस स्टैण्ड पर आयोजित आमसभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी के समर्थन में मतदान करने की अपील की. हेलिकॉप्टर से जेके हवाई पट्टी पर उतरने के बाद गहलोत सीधे सभास्थल पहुंचे और जनता का अभिवादन किया. इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर कांग्रेस के नए-पुराने सभी कार्यकर्ता और सहयोगी संगठनों के लोग मंच पर एकजुट नजर आए. स्वागत के बाद बिना किसी औपचारिकता के गहलोत ने अपनी बात कहनी शुरू की. गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के पचास साल के कार्यकाल पर सवाल पूछती है तो बताए कि इसका मतलब है. पचास साल में जो कुछ विकास कार्य हुआ है, क्‍या वह कांग्रेस ने नहीं किया है. (रिपोर्ट- तरुण)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rps9js

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages