VIDEO: एसीबी ने इंजीनियर को 11 हजार रुपए घूस लेते दबोचा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 30, 2018

VIDEO: एसीबी ने इंजीनियर को 11 हजार रुपए घूस लेते दबोचा

जोधपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को सवेरे बिजली विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर को घर में सोलर ऊर्जा प्लांट का मीटर लगाने के एवज में 11 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. जोधपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि परिवादी ने कार्यालय में शिकायत की थी कि पाली अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर नवनीत कुमार बरारा सोलर ऊर्जा प्लांट के दो मीटर लगाने के एवज में 16 हजार रुपए मांग रहा है. इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार को सवेरे कार्रवाई कर आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर को 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपी ने पूर्व में परिवादी से पांच हजार ले लिए थे, जबकि बाकी राशि लेकर गुरुवार को बुलाया था, जिस पर एसीबी ने आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर नवनीत को रिश्वत लेते धर दबोचा. (रिपोर्ट- श्याम चौधरी)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Q1PbAl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages