पटेल की जयंती पर सुजानगढ़ में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 1, 2018

पटेल की जयंती पर सुजानगढ़ में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

सुजानगढ़ में बुधवार को सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. तहसीलदार जगदीश प्रसाद माहिच और सीआई दरजाराम ने गांधी चौक सभा मंच से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्टेडियम पहुंचने के बाद सभी स्कूली विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया. उसके बाद सभी उपस्थित जनों को एकता की शपथ दिलाई गई. इसी प्रकार राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस थाने में सीआई दरजाराम ने सभी जवानों को एकता की शपथ दिलाई और एकता अखंडता के लिए प्रेरित किया गया. इसी प्रकार नगर कांग्रेस कार्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सभापति सिकंदर अली खिलजी, सविता राठी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार शर्मा, इदरीश गौरी सहित बड़़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने की अपील की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yHMs4f

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages