इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती के मौके पर कांग्रेस सेवादल की ओर से पूरे प्रदेश में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने इन कैंपों में पहुंचकर ब्लड डोनेट किया और दोनों नेताओं के किए गए कार्यों को याद किया. इस मौके पर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यालय में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने बताया कि पूरे प्रदेश में इन ब्लड डोनेशन कैंपों के जरिए पांच हजार यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OiiyIU
No comments:
Post a Comment