बीकानेर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को 'मैराथन फ़ॉर वोट' का आयोजन हुआ. राजकीय डूंगर कॉलेज से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, आरएसी जवानों, एनसीसी, स्काउट और कॉलेज के स्टॉफ ने इस मैराथन में हिस्सा लिया और मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भागीरथ बिजारणिया ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच गौरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी अजित सिंह, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ. दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Kk7OJV
No comments:
Post a Comment