कोटा के 250 रेजिडेंट डॉक्टर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 21, 2018

कोटा के 250 रेजिडेंट डॉक्टर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कोटा के एमबीएस, जेके लॉन और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के करीब 250 रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. सोमवार को दो घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद मंगलवार को हुई हड़ताल से मेडिकल कॉलेज व एमबीएस अस्पताल में आउटडोर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हड़ताल से कई मरीज एमबीएस के गेट पर पड़े रहे और कई मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा. इस दौरान रेजिडेन्ट्स ने एमबीएस के गेट के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. सुबह से ही तीनों बड़े अस्पतालों में हड़ताल के कारण मरीजों की भारी भीड़ देखी गई जबकि अस्पताल के कक्ष में डॉक्टर नदारद रहे. रेजिडेन्टस का कहना हे कि अजमेर में एक रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ बिना जांच के ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उनको परेशान किया जा रहा है. जिसके कारण प्रदेश के सभी रेजिडेन्टस में आक्रोश है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BmwtdR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages