हमारी सरकार बनी तो किसानों की समस्या हल करेंगे : पायलट - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 24, 2018

हमारी सरकार बनी तो किसानों की समस्या हल करेंगे : पायलट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में कांग्रेस की सभा को सम्बोधित किया और केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा. पीलीबंगा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद गोठवाल के पक्ष में आयोजित सभा में पायलट ने सिंचाई के पानी और किसानों की अन्य समस्याएं उठाई और कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने गुरुनानक देव को याद करते हुए कहा कि शुक्रवार को प्रचार का पहला दिन है और शुक्रवार को ही गुरुनानक देव की जयंती का शुभ दिन है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों और आमजन की पार्टी है. इस मौके पर काजी निजामुद्दीन भी उनके साथ रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TFf9rG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages