बीजासन माता मंदिर में दिन भर जमा राई का खेल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 24, 2018

बीजासन माता मंदिर में दिन भर जमा राई का खेल

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में तहनालगेट के बाहर स्थित लालघाट बीजासन माता मंदिर के पास शुक्रवार को मेवाड़ का प्रसिद्व राई का खेल का आयोजन किया गया. यहां भील जाति के कुछ परिवारों की ओर से इस खेल का आयोजन किया जाता है. शुक्रवार को दिन भर चले इस आयोजन का आसपास के गावों व शहर के देवी भक्तों ने पूरा आनंद उठाया. इस खेल के दौरान दुर्गा मां, सीता मां की स्तुति के अलावा ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को आधार बनाकर व्यंग्य भी किया जाता है . इस खेल का आयोजन किसी व्यक्ति की मन्नत पूरी होने पर बधाई के रूप में कराया जाता है. मुख्य कलाकार देवीलाल भील बताते हैं कि महिलाएं पथरीले मैदान पर नंगे पैर नृत्य करके मन्नत मांगती हैं. मेले में अब कुछ सालों से राजस्थान की अन्य जाति की महिलाएं भी नृत्य करने आने लगी हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Al6SQE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages