चिश्ती की दरगाह से शुरू हुई हार्मोनी मैराथन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 21, 2018

चिश्ती की दरगाह से शुरू हुई हार्मोनी मैराथन

अजमेर में मंगलवार को हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के निज़ाम गेट से हार्मोनी मैराथन रवाना हुई. ये मैराथन दौड़ सुबह 6:30 बजे रवाना हुई. भाईचारे का पैगाम देने वाली ये मैराथन पुष्कर पहुंचेगी. पुष्कर में इन दिनों मेला चल रहा है. अजमेर शहर बरसों से कौमी एकता की मिसाल रहा है. यहां हर मज़हब और मिल्लत के लोग आते हैं और आपस में मिल जुलकर एक दूसरे के त्यौहारों में शिरकत करते हैं. ये दौड़ दरगाह कमेटी और ज़िला प्रशासन की जानिब से रखी गई है. इस मैराथन को अजमेर जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर अजमेर एसपी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, दरगाह नाज़िम, असिस्टेंट दरगाह नाज़िम के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KlIToY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages