ज्वैलर दंपति को बांधकर 11 लाख रुपए और गहने लूट ले गए बदमाश - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 21, 2018

ज्वैलर दंपति को बांधकर 11 लाख रुपए और गहने लूट ले गए बदमाश

भीलवाड़ा जिले के बड़लियास गांव में सोमवार की रात सुनार गली स्थित एक ज्वैलर दंपति को बांध कर बदमाशों ने 11 लाख रुपए नकद व कई लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए. वारदात की सूचना पाकर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही है. बड़लियास थाना पुलिस ने बदमाशों की धर- पकड़ के लिए नाकाबंदी कराई है. ज्वैलर जमनालाल सुनार के मकान में करीब ढाई बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर आठ लोगों ने प्रवेश किया. बदमाशों ने जमनालाल के हाथ- पैर बांध दिए और उसकी पत्नी पुष्पादेवी के उठने पर उसे भी बांध कर दूसरे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद उन लोगों ने वहां पर आलमारी में रखे करीब 11 लाख रुपए नकद, करीब 60 किलो चांदी और एक किलो सोना के आभूषण लूट ले गए. जमनालाल के अनुसार सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी. बदमाश मकान में खड़ी दो बाइक भी साथ ले गए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BmwcHR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages