महिला मोर्चा की मैराथन का धौलपुर में स्वागत करेंगी CM वसुंधरा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 13, 2018

महिला मोर्चा की मैराथन का धौलपुर में स्वागत करेंगी CM वसुंधरा

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को महिला मोर्चा की मैराथन दौड़ का स्वागत करेंगी. सीएम राजे के साथ भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धौलपुर की सीमा चम्बल बॉर्डर पर मैराथन दौड़ का स्वागत करेंगे. इसके बाद वाटर वर्क्स चौराहा, गुलाब बाग, मयूरी शल्य चिकित्सालय और मनियां में स्वागत किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम राजे और उनके पुत्र एवं झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहेंगे. उधर, शुक्रवार को पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर उदयपुर में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने की. नगर निगम सभागार में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में महिला ​पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर मंथन किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pSecyA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages